फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिवसीय चिल्ड्रेन थियेटर वर्कशॉप का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सूत्रधार संस्थान की ओर से बच्चों की गर्मी की छुट्टी को रचनात्मक बनाने के लिए 25 मई से 20 जून तक 25 दिवसीय चिल्ड्रेन थियेटर वर्कशॉप का आयोजन शारदा टॉकिज के प्रांगण में किया जा रहा है। कैंप डायरेक्टर ममता पंडित ने बताया कि सूत्रधार 10 वर्षों से छुट्टियों में बच्चों के आंतरिक व्यक्तित्व को निखारने और उनमें रचनात्मक समझ बढ़ाने के उद्देश्य से ये आयोजन करता आ रहा है। बच्चों में हम नाटक, कला के माध्यम से उनके भीतर छुपी प्रतिभा को सामने लाते हैं। पश्चिमी देशों में इस कला को शिक्षा पद्धती में शामिल किया गया है। वर्कशाप में कुल 30 बच्चों को शामिल किया जाएगा। उन्हें योग, एरोबिक्स के साथ-साथ वायस एंड स्पीच, मेमोरी गेम, क्राफ्ट मेंकिग, म्यूजिक, फिजीकल गेम आदी का अभ्यास कराया जाएगा। आखिरी दिन प्रतिभागी बच्चों की ओर से तैयार एक नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। कार्यशाला की तैयारी में रंगकर्मी अंगद कश्यप, रामजन्म चतुर्वेदी, डीडी संजय, रितेश रंजन, संदीप कुमार, रवि कुमार, जमुना चौरसिया और हरिकेश मौर्य आदि शामिल है। कार्यशाला राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त रंगकर्मी अभिषेक पंडित के मार्गदर्शन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें