फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य पूरा करने को ब्लाकों में लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महिला पेंशन पा रही महिलाओं का आधार नंबर फीडिंग, आधार नम्बर सीडिंग, फोटो अपलोडिंग एवं मोबाइल नंबर की फीडिंग एवं लक्ष्य को 31 मार्च तक पूरा करने के लिए ब्लाकों में कैंप लगाया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी ने कैंप आयोजित करने के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। इस क्रम में विकास खंड हरैया एवं अजमतगढ़ में 19 मार्च को, लालगंज एवं अतरौलिया में 20 को, पल्हना एवं कोयलसा में 22 को, पल्हनी एवं तरवां में 23 को, तहबरपुर एवं रानी की सराय में 24 को, ठेकमा एवं सठियांव में 25 को, मेंहनगर एवं बिलरियागंज में 26 को, अहिरौला एवं मार्टिनगंज में 27 को, जहानागंज एवं महराजगंज में 28 को, मोहम्मदपुर एवं मिर्जापुर में 31 मार्च को तथा फूलपुर एवं पवई में दो अप्रैल को कैंप आयोजित होगा। उन्होंने जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कैंप की तिथि को सुबह दस बजे कैंप में उपस्थित होकर उक्त कार्य को संपादित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें