फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से मुक्ति दिलाने को शुरू हुआ योगा क्लासेज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। योग को जनजन से जोड़ने की मुहिम के तहत सिविल लाइंस में योगा क्लासेज का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू और जिलाध्यक्ष पीपी राय ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि योगा क्लासेज के जरिए योग को जनजन तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। संयोजिका माधुरी बनर्जी और प्रशिक्षिका अनीता सिंह ने कहा कि योग करते हुए स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। क्लासेज प्रतिदिन शाम पांच बजे से शुरू होगा जो शाम सात बजे समाप्त होगा। वर्ल्ड वूमन एंड चाइल्ड केयर सोसाइटी अध्यक्ष डा. संचिता बनर्जी ने बताया कि योगा क्लासेज को मजबूत करने के लिए सोसाइटी हर संभव मदद करेगी। विनयप्रकाश गुप्त, ब्रजेश यादव, राकेश सिंह, सुधीर रंजन अस्थाना, शुभकरन सिंह, पवन उपाध्याय, पूनम तिवारी, पूनम सिंह, रुचि अग्रवाल, अंशुमाला सिंह, लीना मिश्रा, संध्या राय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें