फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए प्रधानों और शिक्षकों में हो समन्वय

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। ब्लाक संसाधन केन्द्र के सभागार में गुरुवार को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी क्षमाशंकर पाण्डेय ने प्रधान और एसएमसी अध्यक्षों से कहा कि विद्यालय में प्रधान और एसएमसी अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानाध्यापक लालजी यादव और अखिलेश चौबे ने बताया कि गांव का भरपूर सहयोग नहीं मिलता है। अभिभावक बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय नहीं भेजते हैं। विद्यालय परिसर में गन्दगी फैला दी जाती है। प्रधान अमित सिंह और महबूब आलम ने बताया कि हर गांव में ऐसा नहीं है। हम खुद विद्यालय की देखरेख करते हैं और बच्चों को विद्यालय भेजते हैं। अनिल सिंह ने बताया कि शिक्षकों का दायित्व है कि हम समय से विद्यालय पहुंचे और अभिभावक को बुलाकर प्रतिदिन मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता बताए और उन्हें चखाए। विवेक सिंह, आशा सिंह, कमलेश पाण्डेय, भूपेन्द्र मिश्र, कृण्णानन्द, विकास सिंह, अशोक सिंह, श्यामलता सिंह, मनोरमा देवी, प्रतिमा मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें