फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मुहर के डाले जाएंगे सहकारिता के सदस्यों को वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। सहकारिता चुनाव में सदस्य पद के लिए सोमवार को मतदान का कार्य होना है। लेकिन इस बार बिना मुहर के वोट देने का नया तरीका अपनाने से मतदाता परेशान हैं। सोमवार को हो रहे सदस्यों के चुनाव के बाद मंगलवार को सरपंच चुने जाएंगे। जहानागंज विकास खंड की कुल नौ न्याय पंचायतों जहानागंज, बोहना, सुहवल, बड़हलगंज, किशुनपुर, मित्तूपुर, भुजही, दौलताबाद और बसगित में सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। सहकारिता के जिला चुनाव प्रभारी आरआरडी द्विवेदी ने बताया कि इस बार शासन का निर्देश है कि चुनाव में जो निरक्षर हैं वह अंगूठा लगाएंगे और साक्षर पेन से चुनाव निशान पर क्रास का चिन्ह लगाएंगे। इसके पहले चुनाव निशान पर मुहर लगती थी। शासन के इस निर्देश से प्रत्याशी और मतदाता दोनों परेशान हैं। उनका कहना है कि वह लोग मुहर का प्रयोग हर चुनाव में करते आ रहे हैं अगर मुहर होती तो अच्छा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें