एसडीएम फूलपुर पर अधिवक्ता फूलचन्द यादव से अभद्रता पर अधिवक्ताओं का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। चौथे दिन संघ के अध्यक्ष लालचंद यादव के नेतृत्व में तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्तओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। लालचन्द यादव ने कहा कि एसडीएम की तरफ से वार्ता के लिए बुलाया गया है। इस पर 25 जनवरी को सदन में विचार विमर्श किया जाएगा। बहुमत के आधार पर अगली रणनीत बनाई जाएगी। उधर, अधिवक्ताओं के हड़ताल पर चले जाने से वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार, अपर तहसीलदार, नायब तहसीलदार न्यायालय में कार्यवाही ठप है। संचालन घनश्याम तिवारी ने किया। इस मौके पर रामनारायण यादव, इंदुशेखर पाठक, हृदय शंकर मिश्रा, प्रवीर कुमार, दिनेश तिवारी, ईश्वर देव मौर्य, विमलेश कुमार, जिलेदार सिंह, नितिन सिह, भूपेंद्र सिंह, रामपलट यादव, विजय सिंह, पीसी लाल थे।