आजमगढ़। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल संमोपुर के प्रांगण में गुरुवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी विजय भूषण ने सरस्वती मां के चित्र के पास दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान बच्चों द्वारा पुलिस प्रशासन से संबंधित किए गए प्रश्नों का सहर्ष जवाब देते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सामाजिक विकास में योगदान और उपलब्धियों को क्रमवार गिनाया। विद्यालय के प्रतिभागी छात्र-छात्रओं ने भांगड़ा नृत्य, लावणी नृत्य, गणेश वंदना और शिव तांडव की प्रस्तुति की। इस मौके पर सेंट जेवियर्स समूह के अध्यक्ष शरद चंद्रा, एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार, विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्रा, अनिरुद्ध जायसवाल, प्रद्युम्र जायसवाल, प्रधानाचार्य देवेंद्र झा, समस्त शिक्षकगण और अभिभावकगण उपस्थित रहे।