फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षित बेरोजगारों और कुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को जन अधिकारी पार्टी ने डा. अंबेडकर पार्क में धरना दिया। बाद में प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। मंडल सचिव डॉ. हिमांचल मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कराकर झूठे वादे कर लोगों को फंसाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पार्टी आबादी के अनुपात में आरक्षण की मांग करती है। ताकि अति पिछड़े वर्गो के अति दलितों अल्पसंख्यकों एवं शोषित वर्गों को आरक्षण का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगों पर सरकार कोई कदम नहीं उठाती है तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कैलाश मौर्य ने किया। धरने में हंसराज निषाद, मनकू कुशवाहा, ताहा खान, संजय निषाद, प्रशांत कुमार, रघुवीर मौर्य, रामनयन यादव, महेंद्र मौर्य, गुलाब मौर्य, अरुण मौर्य, काशी मौर्य, पंकज मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन बृजेश मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें