नगवां ब्लॉक के गोटीबांध गांव में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया गया। मरीजों में निशुल्क दवा वितरित कर उचित सलाह भी दिया गया। शिविर इंडिको आर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष डॉ. विमलेश रामकुमार यादव के देख रेख में आयोजित किया गया था। शिविर में नेत्र परीक्षण, मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर सहित मोतियाबिंद, बवासिर, भगंदर हार्नियां आदि बीमारियो का जांच किया गया और उससे बचाव के बारे में जानकारी दी गई। कुछ मरीजों का नेत्र परीक्षण कर मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चित्रकूट भेजने कि व्यवस्था की गई। डॉ. विमलेश ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक वर्ष लगाया जाता है। शिविर में 60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दिया गया। इस मौके पर रामकुमार यादव, राजनाथ, लोरिक, अखिलेश, कमलेश आदि रहे।