फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छह करोड़ 42 लाख का प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
माहुल नगर पंचायत के सभागार में सोमवार को नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए छह करोड़ 42 लाख के बजट का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में बिजली पानी, सड़क, साफ सफाई आदि विषयों के प्रस्ताव देने के साथ ही साथ सभासदों द्वारा नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर विस्तार चर्चा की गई। नवनिर्वाचित चेयरमैन लियाकत अली ने कहा कि पंचायत के विभिन्न वार्डों में जो भी विकास कार्य होंगे उसमें भ्रष्टाचार से मुक्त होंगे। हर कार्य पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा। सभासदों ने नगर में विकास के लिए विभिन्न समितियों के गठन की मांग की। जिस पर अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने कहा कि नगर पंचायत की नियमावली के आधार पर इस पर विचार होगा। बैठक में सभासदों ने पांच सालों में वृद्धा और विधवा पेंशन, परिवार रजिस्टर नकल के लिए भटक रहे लोगों के मुद्दे को उठाया। वार्ड नंबर तीन गांधीनगर की सभासद प्रीति सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में नगर पंचायत में एक भी वृद्धा या विधवा पेंशन नहीं बनी। वार्ड नंबर 11 लोहिया नगर की सभासद ममता यादव ने कहा कि बीते दो सालों से नगर वासी परिवार रजिस्टर नकल के लिए भटक रहे हैं लेकिन उन्हें परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिल पा रही है। इस पर लियाकत अली ने कहा कि यह समस्या गंभीर है इस पर गंभीरता से विचार होगा। बैठक में सभासदों द्वारा अपने अपने वार्डों से विकास के लिए कुल 75 प्रस्ताव दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें