फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव में हुआ 56.97 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्राम पंचायत के उपचुनाव में दो ग्राम प्रधान और दो बीडीसी पदों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान कुल 56.97 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा लोगों ने फूलपुर विकास खंड के कतरानूरपुर ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान किया। मतदान के बाद मतपेटियों को विकास खंड पर बने स्ट्रांग रूमों में सुरक्षित रख दिया गया।
विज्ञापन

जनपद की ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े पदों के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन के बाद कई ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। लेकिन दो ग्राम प्रधान और दो बीडीसी पदों पर एक से अधिक उम्मीदवार होने के कारण बृहस्पतिवार को मतदान का कार्य कराया गया। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे संपन्न हुआ। मतदान में अहरौला विकास खंड के सतुवहिया ग्राम प्रधान पद के लिए 1058 मतदाताओं को मतदान में हिस्सा लेना था जिसमें से 602 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं अहरौला विकास खंड के ही कोतवालीपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1923 मतदाताओं को मतदान में हिस्सा लेना था। लेकिन कुल 976 मतदाताओं ने ही मतदान किया। वहीं फूलपुर विकास खंड के कतरानूपुर ग्राम प्रधान पद के लिए 2100 मतदाताओं को मतदान में हिस्सा लेना था लेकिन 1407 मतदाताओं ने ही मतदान में भाग लिया। वहीं जहानागंज विकास खंड के करउत क्षेत्र पंचायत सीट के लिए कुल 1454 मतदाताओं को मतदान करना था लेकिन 738 मतदाताओं ने ही मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें