फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 89 बूथों पर नहीं हैं शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में जुटे निर्वाचन आयोग द्वारा जिला प्रशासन द्वारा सभी बूथों पर शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जांच में जनपद के 89 बूथ ऐसे मिले हैं जहां पर शौचालय नहीं है। ऐसे में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सभी एडीओ पंचायत को पत्र जारी कर उनसे इन बूथों पर शौचालय का निर्माण करने का निर्देश दिया है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को हर बूथ पर मतदाताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था करने का निर्देश दिया हे। जिसके तहत बूथों पर शौचालय, पीने के पानी, प्रकाश, रैंप आदि की व्यवस्था की जानी है। इसके तहत जिला प्रशासन द्वारा जब बूथों की जांच कराई गई तो विभिन्न विधानसभाओं के 89 बूथ ऐसे मिले जहां शोचालय नहीं मिला। इसमें अतरौलिया के आठ बूथ, गोपालपुर के दो, सगड़ी के पांच, मुबारकपुर के 11, आजमगढ़ के पांच, निजामाबाद के 16, फूलपुर के छह, दीदारगंज केे 13, लालगंज के 17 और मेंहनगर के छह बूथों पर शौचालय नहीं मिले। इन बूथों पर निर्माण के लिए डीपीआरओ की ओर से समस्त एडीओ पंचायत को पत्र जारी किया जा चुका है। डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को पत्र जारी कर इन बूथों पर शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया जा चुका है। अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें