फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास के लिए धरना जारी, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अंडरपास बनाने की मांग को लेकर कम्हेनपुर के ग्रामीणों का धरना सोमवार को 21वें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान ग्रामीणों ने एनएच के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की और जिला प्रशासन से जायज मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग की। लालता राम ने बताया कि कम्हेनपुर वासियों का गांव से बाहर जाने व बरसात में बाढ़ की विभीषिका से बचने के लिए दूसरा कोई अन्य रास्ता नहीं है। इसके अलावा गांव और प्राथमिक विद्यालय के बीच एनएच का निर्माण होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी। हाइवे के निर्माण के बाद से चोरों तरफ से कम्हेनपुरवासी घिर जाएंगे। मुख्य मार्ग से निकासी के लिए ग्रामीणों द्वारा अंडरपास या पुलिया की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने हमारी समस्या का निदान नहीं किया। लक्ष्मी निषाद, गजाधर, श्रीराम, तारकेश्वर, हुलचन्द्र, राधेश्याम, सुक्खू, खुन्नू, रामू, रामभजन, सलता, रामदास, दीपचन्द, नरमा देवी, ज्ञानमती, चांदमती, फिरतू, बबलू नरेश, सच्चू, अनिल, बलराम,, लौटन, घुरहू, मनीष, राजेन्द्र सिंह, मैनेजर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें