फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से डेढ़ सौ घरों की बिजली गुल, विभाग मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। क्षेत्र के रामपुर गांव में सड़क के किनारे तीन खंभे गिरने के कारण गत शनिवार से गांव अंधेरा पसरा हुआ है। पांच दिन से डेढ़ सौ घर अंधेरे में हैं। लेकिन बिजली विभाग के लापरवाही के कारण अभी तक बिजली नहीं बहाल हो पाई है। नाराज ग्रामीणों का आरोप है कि जिस वाहन से धक्का लगा उस वाहनस्वामी से विभागीय अधिकारियों ने पैसा भी लिया, इसके बावजूद बिजली बनाने में आनाकानी की जा रही है। रामपुर गांव में गत शनिवार को एक वाहन की टक्कर से तीन खंभे और तार टूट गए थे और गांव की बिजली गुल हो गई। पांच दिन से गांव के 150 घरों की बिजली गुल है। इससे पेयजल, मोबाइल चार्जिंग के साथ ही खेत की सिंचाई करने में किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। साथ ही खेतों की भराई न होने के कारण किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। पेयजल आदि की समस्या को लेकर महिलाओं को भी परेशानी हो रही है। टुल्लू, सबमिर्सबल आदि बंद पड़े हैं। ग्रामीण मिट्ठू, पिंटू, मोनू, रामचंद्र, रामनिवास आदि ने बताया कि जब भी तार टूटता है या टांसफार्मर जलता है, तो यही हाल होता है। गांव जहानागंज कस्बे और थाने के बीच में स्थित है, लेकिन कोई असर नहीं होता। विभागीय एसडीओ ने बताया कि देर शाम तक बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें