फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पाठशाला के लिए प्रशिक्षत हुए कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी स्थित कृषि भवन के परिसर में कृषि विभाग की ओर से कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 12 से 15 दिसंबर और 17 से 20 दिसंबर तक न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले किसान पाठशाला की तैयारी के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। कृषि विभाग के अतिरिक्त पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशिक्षित किए गए। संयुक्त कृषि निदेशक एसके सिंह ने बताया कि चार दिवसीय पाठशाला के माध्यम से कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य एवं गन्ना विभाग की ओर से किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी न्याय पंचायत स्तर पर चयनित राजस्व गांव में पाठशाला के माध्यम से दी जाएगी। पाठशाला की अवधि चार दिन की होगी। पहले दिन रबी की प्रमुख फसलें, प्रजातियां एवं उसके प्रभावी बिंदु के साथ-साथ कृषि वानिकी, पारदर्शी किसान सेवा योजना एवं मोबाइल एप तथा डीवीटी की जानकारी दी जाएगी। दूसरे दिन कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाएं और अनुदान की जानकारी दी जाएगी। रबी फसलों के समर्थन मूल्य पर भी चर्चा दूसरे दिन के प्रथम सत्र में की जाएगी। दूसरे दिन दूसरे सत्र में प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन एवं कृषि निवेश प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीसरे दिन किसानों की आय दोगुना करने की रणनीति और समेकित कृषि प्रणाली पर जानकारी दी जाएगी। दूसरे सत्र में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री किसान सर्वहित बीमा योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड व रुपे कार्ड की जानकारी दी जाएगी। चौथे दिन उद्यान एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं के साथ-साथ गन्ना, मत्स्य, रेशम उत्पादन एवं जैव ऊर्जा के बारे में किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उप कृषि निदेशक डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि पाठशाला का आयोजन अपराह्न तीन से 4:30 बजे तक किया जाएगा। प्रशिक्षण का दूसरा चरण छह दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इश मौके पर डॉ. एलसी वर्मा, डॉ. रणधीर नायक, डॉ. शशिकांत सिंह,ने प्रशिक्षित किया। कुल 204 कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें