फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय बंद मिलने के मामले में कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया विकास खंड के देवारा खास राजा द्वितीय सरमजीत का पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय 15 नवंबर को बंद था। जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे थे और बंद विद्यालय के गेट पर प्रदर्शन कर विरोध भी दर्ज कराया था। इस मामले में खंड शिक्षाधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई की संस्तुति करते हुए डीएम व बीएसए को अपनी आख्या प्रेषित कर दी है। प्राथमिक शिक्षा का स्तर उठाने के लिए सरकार लाख कवायद कर ले लेकिन परिषदीय विद्यालयों की दशा में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। विभागीय लापरवाही के चलते इन विद्यालयों पर तैनात शिक्षक सिर्फ ड्यूटी का कोरम पूरा कर रहे है। 15 नवंबर को प्राथमिक विद्यालय देवारा खास राजा द्वितीय समरजीत का पुरवा बंद मिला था, जबकि उस दिन कोई अवकाश नहीं था। विद्यालय पर मग्गन यादव बतौर प्रधानाध्यापक तैनात है। इनके अलावा संजू सरोज व मनोज कुमार आजाद सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। विद्यालय बंद होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे थे और मौके पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया था। इसके साथ ही खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार को सूचना दी थी। जिस पर खंड शिक्षाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। खंड शिक्षाधिकारी ने अपनी जांच में आरोप सहीं पाया। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक संयोजित व सहायक अध्यापिका संजू प्रसूता अवकाश पर है। सहायक अध्यापक मनोज कुमार आजाद चार्ज में थे। ऐसी स्थिति मेें सहायक अध्यापक मनोज कुमार का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति करते हुए आख्या बीएसए व जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें