फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई डिजाइनों और तकनीकि से लैस हुए शिल्पकार

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। एक जनपद एक उत्पात के तहत चयनित ब्लैक पाटरी की नई डिजाइन और तकनीकी का 15 दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। इस दौरान डिजाइनर उर्मिला केसरवानी ने शिल्पकारों को काफी नई जानकारी दी। बुधवार को प्रशिक्षत शिल्पकारों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। निजामाबाद के शिल्पियों को प्रशिक्षित करने के लिए डिजाइनर उर्मिला केसरवानी के निर्देशन में 25 अगस्त से 15 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस दौरान उन्हें नई डिजाइन के लिए प्रोत्साहित करके उन्हें नई तकनीक सिखाई गई। निर्यात बाजार की दृष्टि से उद्योग निदेशालय की ओर से संचालित डिजाइन वर्कशॉप में शिल्पियों को जानकारी दी गई। समापन अवसर पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी रहे और संचालन भाजपा नेता संतोष गोड़ ने किया। शिल्पियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। रंजन चतुर्वेदी ने शिल्पियों से नई डिजाइन के बारे में जानकारी भी ली। सहायक आयुक्त अनुराग यादव, प्रवीण कुमार मौर्य डिजाइनर, सोहित कुमार प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, महेंद्र प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें