बिंद्राबाजार। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धर्मस्थलों के सौंदर्यीकरण और आरा मशीनों के लाइसेंस में छूट प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि प्रदेश के समस्त लोहार, बढ़ई जो आरा मशीनों व्यवसाय करते हैं उन्हें लाइसेंस की फीस में छूट दी जाए। ताकि आरा मशीनों के संचालन में कोई समस्या न हो। दीदारगंज विस के मार्टीनगंज में कृषि मंडी बनाने, विद्युत समस्या दूर कराने, रानीपुर रजमो में मां अगवानी के स्थान आदि के सुंदरीकरण की मांग उठाई। डॉ. कृष्ण मुरारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव दीदारगंज के खाकी बाबा शाह की कुटी, अकबाली शाह बाबा की कुटी, सदर विधानसभा के सेठवल स्थित मशानी मां के स्थान के सुंदरीकरण के लिए दस-दस लाख की प्रथम क़िस्त स्वीकृत कर दी है।