आजमगढ़। भारत रक्षा दल ने जनपद में स्थापित महान विभूतियों के प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई के क्रम में बुधवार को घुमक्कड़ शास्त्र के विद्वान महापंडित राहुल सांकृत्यायन की कलेक्ट्रेट स्थित प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई की गई और परिसर के अन्दर पौरोपण किया गया। मंडल अध्यक्ष मो. अफजल के नेतृत्व में चले अबियान को दौरान निशीथ रंजन तिवारी ने बताया कि भारत रक्षा दल विगत 20 वर्षों से जनपद में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं और प्रतिमा स्थलों का समय-समय पर साफ-सफाई करता आ रहा है। संगठन जुलाई से अभियान के रूप प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर रहा है। प्रदीप मौर्या, दुर्गेश श्रीवास्तव जावेद अंसारी, धीरजी श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल, रामजनम निषाद, आशीष मिश्रा, नगर अध्यक्ष मनीष कृष्ण साहिल, मोहम्मद शाहिद अंसारी, अनूप सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।