सरायमीर(आजमगढ़)। सामाजिक संस्था यूथ डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में 19 फरवरी दिन सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायमीर के प्रांगण में सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। जिसमें हर धर्म हर मजहब के युवाओं की शादी उनके धार्मिक रीति रिवाज से कराई जाएगी। मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी हाफिज इल्तिफात होंगे एवं विशिष्ट अतिथि चन्द्रभूषण सिंह जिलाधिकारी होंगे। संस्था के चेयरमैन वसी सिद्दीकी ने बताया कि वर वधु को सिलाई मशीन, पायल, पलंग, रजाई, गद्दा, चादर, तकिया, बड़ी पेटी, चप्पल, जूता, लड़के और लड़की का कपड़ा, छोटा गैस सिलेंडर, चूल्हा, डिनर सेट, मैकअप सेट, पंखा, राशन रखने का बर्तन, 10 किलो मिठाई आदि समान दिया जाएगा।