आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतिर जगदीशपुर गांव निवासी सविता गुप्ता पत्नी स्व. अशोक और विमला गुप्ता पत्नी स्व. विजय सोमवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें आरोप है कि जहानागंज कस्बे में उसकी जमीन है। जिस पर वह कोर्ट के आदेश पर बीते 90 वर्ष से काबिज है। उक्त जमीन में वह मकान, दुकान, गोदाम और आंगनवाड़ी केंद्र चलता है। दो फरवरी की रात साढ़े नौ बजे कुछ गोलबंद किस्म के लोग पहुंचे और उक्त जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर यह लोग बाउंड्रीवाल ढहा दिया। इलेक्ट्रानिक व फर्नीचर, कार, बाइक आदि तोड़कर नष्ट कर दिया। थाने पर तहरीर देने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए सविता और विमला ने पूरे घटना की किसी सक्षम अधिकारी से जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसपी अजय कुमार साहनी ने महिलाओं को न्याय का भरोसा दिया।