आजमगढ़। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार की देर शाम नगर के अतलस पोखरा क्षेत्र स्थित प्रतिभा निकेतन स्कूल परिसर में पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था की ओर से वर्ष 2017 में कामन ला एडमिशन टेस्ट परीक्षा में पूरे देश में 317वीं रैंक हासिल करने पर प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं मयंक अग्रवाल को जनरल इंश्योरेंस कंपनी में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर दीनानाथ लाल श्रीवास्तव, डॉ. मातबर मिश्र, वेदपाल सिंह, त्रिवेणी दत्त वैद्य, शीतल प्रसाद श्रीवास्तव, एसपी वर्मा, तीरथ यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता इंजीनियर बिरजा शंकर राय और संचालन डॉ. राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने किया। ब्यूरो