आजमगढ़। हीरापाट्टी स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गो में बुधवार को इनरव्हील क्लब और आजमगढ़ नवेली ने अखंड ज्योति तथा दैनिक प्रयोग के लिए टार्च प्रदान किया। मुख्य अतिथि वाराणसी से आई इनरव्हील की मंडल अध्यक्ष ममता द्विवेदी तथा विशिष्ठ अतिथि प्रियंका पांडेय ने वृद्धों का हालचाल लिया। उन्होंने वृद्धों को भजन-कीर्तन करने के लिए वाद्य यंत्र भी दिया। इनरव्हील क्ल्ब की अध्यक्ष मानसी अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा पूरे वर्ष गरीब, असहाय व्यक्तियों की मदद एवं लड़कियों की शादी के लिए सहायता दी जाती रही है। इसके पूर्व इनरव्हील क्लब ने विहान बालिका विद्यालय में वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। साथ ही छात्राओं को दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह, करिश्मा जालान, डिंपल अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, दीपाली, कीर्ति अग्रवाल, रीना, प्रियंका, वंदना सिंह, वृद्ध आश्रम के प्रबंधक जितेंद्र शेखर तिवारी, मुन्नी शर्मा, अजय अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, अशोक शुक्ला, सुधीर, रमेश गर्ग, कृष्णमोहन, अशोक अग्रवाल, सुदर्शन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।