फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी एसटीएफ लखनऊ व सरायमीर थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात 50 हजार के इनामी को बस्ती नहर पुलिस के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

वांछित व इनामी अपराधियों की तलाश में यूपी एसटीएफ लखनऊ की टीम रविवार को जिले में मौजूद थी। मुखबिर की सूचना पर सरायमीर थाना पुलिस के साथ चेकिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान बस्ती नहर पुलिया के पास से टीम ने 50 हजार के इनामी जावेद निवासी सिकरौर सहबरी थाना सरायमीर को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश पर डीआईजी रेंज ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। इतना ही नहीं जावेद गैंगस्टर में भी वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें