फूलपुर तहसील में पेड़ गिरने से दबी बाइकें। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़।
फूलपुर और बरदह क्षेत्र में आंधी ने शुक्रवार को तबाही मचाई। दोनों क्षेत्रों में 50 से ज्यादा बिजली के खंभे टूट गए। इससे 28 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिन गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित वहां शनिवार शाम तक बिजली आने की उम्मीद है। फूलपुर क्षेत्र के ऊदपुर शबाना आजमी रोड पर छत पर कपड़ा उतारने गई रोमैशा (20) दीवार गिरने से घायल हो गई। बरदह क्षेत्र में बकेश, गोडहरा, जिवली, उदियावा, फुरसुरी, बरदह, अहिरौली सहित 18 गांवों में बिजली नहीं रही। जेई आतीश यादव ने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है। मेजवा में आंधी से 10 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है। अंबारी क्षेत्र में फूलपुर तहसील गेट के पास का पेड़ की डाल टूटने से कई अधिवक्ताओं की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा।