फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना में 49 मेधावी छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विकास भवन में मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित । श्रोत- सूचना कार्यालय
विज्ञापन
आजमगढ़। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद एवं तहसील स्तर पर शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाली 49 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वंदना सिंह ने छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र और डेमो-चेक प्रदान किया। वंदना सिंह ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। शिक्षा उनके उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने छात्राओं से उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। सम्मानित छात्राओं ने इसे अपने जीवन का प्रेरणादायी क्षण बताते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने किया। इस दौरान प्रीति उपाध्याय, अन्नू सिंह, रिंकी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें