आजमगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को उनके योगदान के लिए शिक्षक दिवस के अवसर पर पर सोमवार को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 10.30 बजे आयोजित होगा।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। शिक्षक दिवस पर जनपद के चयनित शिक्षकों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जिसमें शिक्षकों को पांच सितंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आने का आह्वान किया गया है। इसमें प्रत्येक ब्लाकों के दो शिक्षक का चयन किया गया है।