फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कारगिल विजय दिवस पर 46 बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंडलीय अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में कारगिल विजय दिवस पर लगे रक्तदान शिविर में 46 लोगों ने रक्तदान किया। इनरव्हील क्लब और रोटरी क्लब के सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया गया। लोगों ने बढ़चढ़ कर इसमे हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मंगलवार को मुख्य अतिथि सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता और विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी शैलेंद्र लाल के साथ सीएमओ डा. आईएन तिवारी और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. रीता दुबे ने फीता काटकर किया।सबसे पहले रोटरी क्लब के सदस्यों ने अध्यक्ष आशीष गोयल के नेतृत्व में रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया। वहीं इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अमित लता सिंह ने रक्तदान करने वालों को संस्था की ओर से पौधा भेंटकर उनका हौंसला बढ़ाया। सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्त, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल और अन्य पुलिसकर्मियों ने भी रक्तदान किया। मिशन हास्पीटल के डा. अजीत कुमार पांडेय ने रक्तदाताओं को प्रेरित किया। सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की हानि नहीं होती है। इस पुण्य के काम में हर व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि रक्त का दुनिया में कोई विकल्प नहीं है। रक्त की कमी रक्त से ही पूरी की जा सकती है। कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। सभी को इस संकल्प के साथ रक्तदान करना चाहिए कि वह रक्त की कमी से किसी की जान नहीं जाने देंगे। वहीं नीमा के चिकित्सकों ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में शैलेश यादव, आलोक जायसवाल, आशीष गोयल, अवधेश यादव, रीना अग्रवाल, उदयनाथ पासवान, सुंदरम अग्रवाल, डा. सौरभ पाठक, प्रीति, इंद्रजीत सिंह, राम अचल चतुर्वेदी, ऋषि कुमार मौर्य, मानिक कुमार बरनवाल, मो. वामिक, आशुतोष कुमार, अनुपमा गुप्ता, अंकित जायसवाल, मनीष कृष्ण, मनीष कुमार राय, नीलू राय, सुधीर कुमार गुप्ता, श्री प्रकाश गुप्ता, अभिषेक सिंह, श्रीयम राय, शैलेंद्र लाल, डा. दिव्यांशु शर्मा, डा. अजीम अहमद, गौरव शर्मा, आनंद कुमार सिंह, शुभम सेठ, बंपी यादव, शुभम मिश्रा, दुर्गा यादव, बाबू लाल, डा. सौरभ पाठक, बुधिराम, कन्हैया राजभर, सचिन उपाध्याय, विशाल यादव, राजन सिंह, प्रेमाशीष भारद्वाज, अमरदेव, अमन यादव, अभिराज, रामदुलारे राजभर, सुभाष कन्नौजिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें