फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में रोडवेज आए 4420 प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन
रोडवेज पहुंचे प्रवासी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक आजमगढ़ रोडवेज बस स्टेशन पर विभिन्न प्रदेशों व जनपदों से कुल 2420 प्रवासी मजदूर व यात्री आए हैं। रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर आने वाले प्रवासी मजदूर व यात्रियों में महराष्ट्र से 786, हरियाणा से 814, गुजरात से 372, कर्नाटक से पांच, हापुड़ से तीन, नोएडा से 16, दिल्ली से 235, आंध्र प्रदेश से एक, पंजाब से 67, चंडीगढ़ से एक, राजस्थान से आठ, गाजियाबाद से 101, मध्य प्रदेश से चार, उत्तराखंड से पांच, बिहार से एक तथा जम्मू कश्मीर से एक प्रवासी मजदूर व यात्री आए हैं। इनमें नौ छात्र हैं, शेष 2411 श्रमिक व उनके परिवार के सदस्य हैं। वहीं रविवार की शाम छह बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक विभिन्न राज्यों व जनपदों से कुल 2000 प्रवासी मजदूर व यात्री रोडवेज आए। जिसमें गुजरात से 548, महाराष्ट्र से 407, पंजाब से 310, दिल्ली से 235, हरियाणा से 134, हिमांचल प्रदेश से छह, राजस्थान से नौ, पश्चिम बंगाल से 39, चंडीगढ़ से 51, कर्नाटक से 27, केरल से 33, गाजियाबाद से 133, गौतमबुद्ध नगर से 16, सहारनपुर से दो, मेरठ से 10 तथा मथुरा से 40 प्रवासी मजदूर व यात्री आए। सभी को लंच पैकेट उपलब्ध कराकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें तहसील मुख्यालयों पर स्थित शेल्टर होम में भेज दिया गया। जहां से उन्हें राशन किट उपलब्ध कराई जाएगी।

रोडवेज पहुंचे जौनपुर के प्रवासी गंतव्य तक जाने के लिए बस की तलाश करते हुए।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें