फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे कार्य करेगा जिला संपर्क केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने लोकसभा चुनाव-2019 के लिए जिला संपर्क केन्द्र का प्रभारी मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर को प्रभारी अधिकारी बनाया है। जिला संपर्क केंद्र कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 48 में 24 घंटे कार्य करेगा। इसमें चुनाव संबंधी शिकायतों को ऑनलाइन और ऑफलाइन प्राप्त करने के बाद संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निस्तारण कराया जाएगा। संचालन के लिए प्रत्येक पाली में दो अधिकारियों और दो आपरेटरों की तैनाती की गई है। संपर्क केन्द्र में सीसी टीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि यदि कोई अधिकारी या आपरेटर अनुपस्थित रहता है तो उसकी रिकार्डिंग हो सके। मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि केंद्र पर तैनात अधिकारी आनलाइन और आफलाइन आने वाली शिकायतों के लिए पंजिकाएं रखेंगे। शिकायतों को अंकित कर उसका निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करेंगे। प्रथम शिफ्ट में प्रात छह बजे से दोपहर दो बजे तक एडीएसटीओ प्रवीण कुमार सिंह, सीडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह, सबीर सैयद,निशान्त कुमार को लगाया गया है। द्वितीय शिफ्ट में दोपहर दो से रात 10 बजे तक एडीएसटीओ उमाशंकर, सीडीपीओ प्रवेश कुमार प्रजापति, फरहान खान, अजहर को तलगाया गया है। तृतीय शिफ्ट में रात 10 से सुबह छह बजे तक एडीएसटीओ सुनील कुमार और सीडीपीओ मनोज कुमार सिंह, सैफ खान, राफे खान को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें