फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों के सम्मान के लिए हो रहा पिछड़ा सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिसमें सठियांव बाजार में पिछड़ा सम्मेलन कराए जाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण पाल ने कहा कि पूरे देश में पिछड़ों को सम्मान देने के लिए भाजपा पिछड़ा सम्मेलन करा रही है। इसको सफल बनाने की जिम्मेदारी जिला, मंडल और बूथ के पदाधिकारियों की है। जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि यह सम्मेलन पिछड़ों के सम्मान के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ से पांच-पांच सदस्य सम्मेलन में शामिल होकर सफल बनाएं। पूर्व विधान सभा प्रत्याशी मुबारकपुर लक्ष्मण मौर्य ने कहा कि यह सम्मेलन लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजय का शंखनाद होगा। बैठक में दिवाकर सिंह, अरविंद जायसवाल, मिथिलेश चारसिया, संतराम निषाद, कर्मवीर शर्मा, धर्मू चौहान, रामकुंवर चौहान, गोविंद यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें