फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल शाखा का वार्षिकोत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रात: काल लगने वाली शाखा दीन दयाल शाखा सिधारी का कुंवर सिंह उद्यान में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। दीन दयाल शाखा सिधारी के स्वयं सेवकों द्वारा इस दौरान द्वंद का खेल, व्यायाम योग, आसन, सूर्य नमस्कार आदि का प्रदर्शन किया गया। नगर संघ चालक रामबदन सिंह ने कहा कि शाखा में जाने से शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. रत्नाकर ने अपने बच्चों को शाखा में भेजने की बात कही। उन्होंने उपस्थित आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. परिजात बरनवाल, श्रीप्रकाश, संजय, अनिल, प्रवीण जायसवाल, राजेश, कृष्ण कुमार, राम प्रकाश त्रिपाठी, डा.दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें