फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटुंब न्यायालयों में हुई न्यायाधीशों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कुटुंब न्यायालय में रिक्त चल रहे न्यायाधीश के पदों पर तैनाती कर दी गई है। हाईकोर्ट की सहमति पर शासन ने प्रधान न्यायाधीश पद पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सर्वेश चंद्र पांडेय को तैनात किया गया है। साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश सिंह, प्रधान न्यायाधीश संजय कुुमार वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सेयो चंद को अपर प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है। जनपद स्थित कुटुंब न्यायालय में न्यायाधीशों के पद खाली चल रहे थे। इस वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसे देखते हुए राज्यपाल ने कुटुंब न्यायालय अधिनियम 1984 की धारा चार की उपधारा (1) के तहत उच्च न्यायालय इलाहाबाद की सहमति से इन पदों पर न्यायाधीशों की तैनाती की है। उन्होंने सभी को अपना-अपना पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें