फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल आडियो की जांच कर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डाटा इंट्री कार्य के ठेके में कमीशन की डील को लेकर वायरल ऑडियो के मामले में भारत रक्षा दल के जिला सचिव राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा। ऑडियो रिकार्डिंग की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उक्त ऑडियो रिकार्डिंग को सुनने से प्रतीत हो रहा है कि ठेका दिलाने और कमीशन लेने की बात एक अधिकारी की ओर से की जा रही है। ऑडियो में कहा गया है कि तत्कालीन जिलाधिकारी कमीशन प्राप्त होने की मेरी हरी झंडी मिलते ही फाइल पर हस्ताक्षर कर देते हैं। ऑडियो में तत्कालीन डीएम, एडीएम और सीडीओ की सहभागिता की बात भी सामने आई है। दोषी लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की। हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, निशीथ रंजन तिवारी, आशीष मिश्रा, सुनील वर्मा, रामजनम निषाद, सुधीर गुप्ता आदि प्रमुख लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें