फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर स्कूल प्रतियोगिता के टाप टेन छात्र हुए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया विकासखंड के अमीना गर्ल्स इंटर कॉलेज करमैनी में रविवार को डा. एपीजे अब्दुल कलाम इंटर स्कूल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के बाद कापियों का परीक्षण किया गया। परीक्षा में सफल हुए टाप टेन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से 11 बजे तक संपन्न हुई। जिसमें 300 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा संपन्न होने के बाद 11 बजे से 12 बजे तक कापियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के बाद परीक्षा के टाप टेन छात्रों को चयनित किया गया। इसके बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजय यादव प्रथम, अमाम दूसरे और शमा अफजल तीसरे नंबर पर रहे। इसी तरह से अजय यादव, मोहम्मद फरहान, अबू हुरैरा, अमन गुप्ता, साहिल कुमार, मो. जामोद, जान्हवी सिंह ने टाप टेन में अपनी जगह बनाई। मुख्य अतिथि कन्हैया सिंह यादव प्रवक्ता, डा. अब्दुल कलाम, डा. सहाबुद्दीन, गयासुद्दीन प्रधान, अखिल अहमद प्रधानाचार्य ने विजयी प्रतिभागियों में पुरस्कार वितरण किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और ट्राफी प्रदान की गई। कार्यक्रम के आयोजक और डायरेक्टर मोहम्मद हसीब ने कहा कि बच्चों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इससे छात्र छात्राओं में परीक्षा देने और परीक्षा में उत्तीर्ण होने का जज्बा पैदा होगा। जिससे अन्य परीक्षाओं में प्रतिभाग करने में आसानी होगी और उनका का मनोबल बढ़ेगा। आयोजक मंडल में मोहम्मद हसीब, मोहम्मद फुरकान, नवाज अहमद, महबूब आलम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें