आजमगढ़। फार्मेसी कालेज इटौरा चंडेश्वर के बीफार्मा प्रथम वर्ष 2018 के छात्रों ने परीक्षा से वंचित किए जाने और कालेज द्वारा धोखाधड़ी किए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को कमिश्नरी में जिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन देकर परीक्षा में शामिल कराए जाने की मांग किया है। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में छात्रों का कहना है कि मंगलवार 11 दिसंबर को प्रथम समेस्टर की हुई परीक्षा से हम सभी छात्रों को वंचित कर दिया गया। पूछे जाने पर कुछ भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। यह कह कर आश्वासन दिया जा रहा है कि आप लोगों की परीक्षा कराई जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि बिना एडमिट कार्ड और बिना नामांकन संख्या के परीक्षा दीजिए। छात्रों ने जिलाधिकारी से परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान कराए जाने की अपील की है। मांग पत्र देने वालों में छात्र विकास मौर्या, आकाश यादव, शत्रुघन चौहान, अजय कुमार, दीपक यादव, अमरनाथ यादव, अवनीश चंद्र, विकास मौर्या, शिवम गुप्ता, जिगनेश कुमार, आमिर सुहेल सहित अनेक छात्रा शामिल रहे।