फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए नहीं मिलेगा इससे बड़ा अवसर : कुसुम राय

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। भाजपा नेत्री एवं पूर्व मंत्री कुसुम राय ने मंगलवार को अपने पैतृक गांव सगड़ी विधानसभा के हरैया ब्लाक के जोकहरा पहुंची। महिलाओं और ग्रामीणों से कहा कि भाजपा की सरकार महिलाओं के लिए है। प्रदेश और केंद्र सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। वहीं, धर्म संसद के विषय पर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर अब नहीं बना तो कब बनेगा। इससे बड़ा अवसर अब नहीं मिलने वाला है। प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर का निर्माण जरूरी है। उन्होंने कहा कि जैसे सरदार बल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा का अनावरण हुआ है, ठीक उसी प्रकार से अयोध्या में मंदिर का निर्माण होना चाहिए। जनभावनाओं का विशेष ध्यान देना चाहिए। कुसुम राय ने कहा कि वर्तमान सरकार में विकास हो रहा है। सगड़ी विधानसभा का उत्तरी हिस्सा प्रति वर्ष घाघरा नदी की चपेट में आता है। बाढ़ की विभीषिका से किसान त्रस्त होता है। हमने अपने समय में सड़कें और पुल-पुलिया का निर्माण करवाया। चिंता राजभर, दुर्गा देवी, श्रीप्रकाश राय, पार्वती देवी, राधा राय, अशोक राय, बबीता देवी, प्रमिला देवी, ऊर्मिला देवी, श्री मती आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें