फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के निरीक्षण में लापता मिले डॉक्टर व कर्मी, लगी क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार में परिवार व महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी रविवार को जिले में थी। उन्होंने जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में डॉक्टर व कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने सीएमएम की जम कर क्लास लिया। मंत्री ने सीएमएस को अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने की चेतावनी भी दी। परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी रविवार को अपने मंत्री मंडल सहयोगी वन मंत्री दारा सिंह चौहान के यहां उनके पिता के त्रयोदशाह में शामिल होने के लिए आई थी। वहां से वे सीधे जिला महिला अस्पताल पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने अस्पताल में पहुंचने पर सबसे पहले वार्डो में मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का हाल लिया। मरीजों व तीमारदारों ने अस्पताल की कमियों को एक-एक कर इंगित किया। जिसमें बिजली-पानी की समस्या के साथ ही डॉक्टरों के समय से न बैठने और हर काम के लिए पैसे के डिमांड की भी बात मंत्री के सामने आई। मंत्री के पहुंचने के पंद्रह मिनट बाद सीएमएस अपने आवास से भाग कर वहा पहुंची। वहीं इसके बाद बच्चों के डॉक्टर नीरज शर्मा पहुंचे। सीएमएस के पहुंचते ही मंत्री उन पर भड़क उठी और बिजली-पानी की समस्या के साथ ही अस्पताल परिवार व वार्डो में साफ-सफाई के आभाव पर भड़क उठी। एनआईसीयू के व्यवस्था का भी उन्होंने हाल लिया। इतना ही नहीं अस्पताल में स्थित शौचालयों की दशा पर सीएमएस को कड़ी पटकार लगाई। मंत्री द्वारा महिला अस्पताल के निरीक्षण की सूचना पर काफी देर से सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार भी पहुंचे। मंत्री अस्पताल की दुव्र्यवस्था पर उन्हें भी खरी-खोटी सुनाया। महिला अस्पतला के एक गेट को बंद रखने पर उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि उक्त गेट को खोलवाए और जरूरत हो तो वहां एक गार्ड की भी तैनाती करें। अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते-करते मंत्री रसोईघर तक पहुंच गई। जहां उन्होंने बने भोजन का हाल लिया और रसोई में चप्पल आदि देख कर रसोईयों पर भड़क उठी। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सारी व्यवस्था चौपट है। डॉक्टरों के समय से न बैठने की शिकायत मिली है। यहां पर्याप्त डॉक्टर है, इसके बाद भी मरीज परेशान हो रहे है। जल्द अस्पताल की व्यवस्था नही सुधरी तो निश्चित तौर पर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें