फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशनेबल कपड़े पहनकर विद्यालय न पहुंचे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एडी बेसिक ने मंडल के तीनों जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह विद्यालय में पठन-पाठन का उचित माहौल बनाएं। इस बात की जांच करें कि कोई भी विद्यालय में फैशनेबल कपड़े पहनकर न आए और किसी भी दशा में शिक्षण अवधि में बैठक का आयोजन न किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और समस्त खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन विद्यालय के निरीक्षण को अपने दैनिक कार्यक्रम में रखें। जिसमें शिक्षकों की वेशभूषा पर ध्यान दें। शिक्षक कक्षाओं में खड़े होकर चल फिर कर शिक्षण कार्य करें। किसी भी दशा में कोई शिक्षक चाहे कितना भी आवश्यक क्यों न हो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खेड शिक्षा अधिकारी, अन्य कार्यालय में बैठक या सूचना उपलब्ध कराने के नाम पर विद्यालय छोड़कर नहीं जाएगा। कोई भी शिक्षक विद्यालय आने में असमर्थ है तो उसकी छुट्टी लेने की प्रक्रिया को स्पष्ट कर दिया जाए। प्रत्येक विद्यालय में सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाए। जिन विद्यालयों की बाउंड्री वॉल पूरी है वहां 15 अगस्त को पौधरोपण कराया जाए। प्रतिमाह देश के महान सपूतों, अमर शहीदों, महान वैज्ञानिकों, महापुरुषों आदि का जन्मदिन और पुण्यतिथि मनाई जाए। मध्याह्न भोजन के समय एक विद्यालय का निरीक्षण अवश्य किया जाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिदिन की निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें