आजमगढ़। नगर पालिका परिषद के हीरापट्टी मुहल्ले में सफाई नहीं किए जाने से नाराज युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अध्यक्ष अंकित पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ईओं नगर पालिका को ज्ञापन सौंपा और सफाई कराए जाने और टूटी नालियों का निर्माण कराए जाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि हीरापट्टी मुहल्ले में एक भी स्थान पर कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण तीरथ यादव के घर के सामने कूड़ा फेंक कर अंबार लगा दिया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण एक-एक सप्ताह तक कूड़ा पड़ा रहता है। इस मुहल्ले में झाडू लगता ही नहीं है। जब कभी सफाईकर्मी आते है तो कूड़ा उठाने जाने की जगह उसमें आग लगा देते है। जिसके कारण आस-पास का वातावरण दूषित हो जाता है। मुहल्ले की टूटी नालियों होने के कारण उसका गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता हैं। जिससे लोगो को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।