फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती से परेशान है कैफी का गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। मशहूर प्रगतिशील शायर कैफी आजमी का पैतृक गांव मेजवां इन दिनों बिजली कटौती की मार से जूझ रहा है। दिन तो दिन रात में भी बिजली विभाग जम कर कटौती कर रहा है। जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सिने तारिका शबाना आजमी के प्रयास से मेजवां गांव की लाइन को फूलपुर टाऊन फीडर से जोड़ा गया था, इसके बाद भी इस फीडर की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उमस भरी इस गर्मी के लोग परेशान हो उठे है। लोगों का कहना है कि सिर्फ पांच से छह घंटे ही बिजली की सप्लाई की जा रही है। उसका भी कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है। लोगों का कहना है कि यदि यहीं स्थिति रही तो गांव में पेयजल की किल्लत भी उत्पन्न हो सकती है। लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें