आजमगढ़। विश्व हिंदू परिषद की प्रांत बैठक गोरखपुर में आठ जुलाई को संपन्न हुई। जिसमें संगठन के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से उनके दायित्वों में परिवर्तन कर नए दायित्वों की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रांत मंत्री बंसराज पांडेय ने कार्यकर्ताओं के दायित्वों की घोषणा किया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष रहे पंकज शर्मा को जिला सहमंत्री, गोरक्षा प्रमुख दीनानाथ सिंह को जिला उपाध्यक्ष, जिला संयोजक गौरव रघुवंशी को बजरंग दल का विभाग संयोजक, विभाग संयोजक रहे विमल मौर्य को बजरंग दल प्रांत टोली का सदस्य, सह-संयोजक आशुतोष पांडेय को बजरंग दल का जिला संयोजक, डा.शैलेंद्र सिंह को समन्वय प्रमुख, बजरंग दल के नगर संयोजक अरविंद मोदनवाल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी देते हुए उनके दायित्वों की घोषणा की गई। इस मौके पर संगठन के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।