फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय विवि से कम कुछ भी मंजूर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्वविद्यालय अभियान को गति देने के लिए दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। अपना भरपूर समर्थन विश्वविद्यालय अभियान को दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता इन्द्रासन सिंह ने कहा कि जनपदवासी इधर-उधर की बातों में न उलझकर सिर्फ आवासीय विश्वविद्यालय की मांग करें। वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि जनमानस कदापि दिग्भ्रमित न हो। आवासीय विवि की मांग को गति दें। जनप्रतिनिधियों को इसके लिए राजी करें। समझाएं कि यह सिर्फ जनपद हित के लिए नहीं अपितु प्रदेश हित के लिए भी अति आवश्यक है। प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व ही मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कर दें। अधिवक्ता राजेश चौहान, ओमप्रकाश पांडेय और रामजी अस्थाना ने कहा कि विवि की मांग काफी पुरानी है। अमृत, राबिन, राणा अजय प्रताप सिंह, आनंद प्रकाश, महेन्द्र प्रताप सिंह, शंकर सिंह, संजय यादव, आरके पांडेय, प्रेमप्रकाश राय, सुरेन्द्र सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, तारकेश्वर सिंह, सहित सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें