फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी के लिए 15 जून तक दर्ज कराएं आनलाइन शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने जनपद के समस्त किसानों को सूचित किया है कि प्रदेश सरकार की फसल ऋण मोचन योजना के तहत कर्ज माफी का लाभ जिन ऋणी कृषकों को अभीतक नहीं मिल पाया ऐसे कृषको को शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। एनपीए और नान एनपीए पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 जून तक है। जनपद के ऐसे ऋणी कृषक जो अभी तक पोर्टल पर आनलाइन शिकायत दर्ज कराए हैं लेकिन शिकायत में अपना आधार कार्ड संख्या फीड नहीं किए हैं, भूलेख संबंधी विवरण पोर्टल पर अंकित नहीं किया गया है और डीएलसी पर फाइनल सबमिट नहीं किया गया है ऐसे कृषकों को लाभ नहीं मिल पाया है। वे कृषक शिकायत करते समय जो मोबाइल नंबर पोर्टल पर अंकित किए हैं उसी नंबर से पोर्टल पर पुन: लागिंग कर अपना आधार संख्या, भूलेख संबंधी विवरण और फाइनल सबमिट कर सकते हैं। इसके लिए आनलाइन शिकायत अपने नजदीकी किसी भी साइबर कैफे अथवा सहज जनसेवा केंद्र पर जा कर शिकायत निवारण पोर्टल. पर दिनांक 15 जून तक अवश्य करा दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें