आजमगढ़। केंद्र सरकार की ओर से बीएसएनएल में अलग टावर कंपनी बनाने के विरोध में आल यूनियन एवं एसोसिएशन के आह्वान पर जिला इकाई की ओर से सीडाट कार्यालय पर गुरुवार को एकदिवसीय धरना दिया गया। सरकार के रवैय्यों पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की गई। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि सरकार बीएसएनएल का निजीकरण करने पर आमादा है। इसके क्रम में टॉवर कंपनी बनाकर उसे विभाग से अलग कर दिया गया। सरकार के ऐसे रवैय्ये से बीएसएनएल का अस्तित्व समाप्त होगा। कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। सरकार से मांग की गई कि टावर कंपनी बनाने का निर्णय वापस ले। एसएनईए के जिला सचिव आवनीश कुमार सिंह ने कहा कि एसोसिएशन की मांग जायज है। बीएसएनएल के सभी यूनियन और एसोसिएशन आगे की रणनीति तैयार कर आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगी। हरिदरश राय ने कहा कि अभी धरने के माध्यम से सरकार को जगाने का काम किया गया है। राजाराम, अरविन्द मौर्य, गुलाब राय, रामफेर राम, आरएस राम, ओपी सिंह, बीएन यादव, एसके सिंह, हीरा लाल, गौरव सिंह, प्रथमानन्द सिंह, पंचानन्द राय, आरके यादव, हरिश्चन्द्र गिरि, महेश कुमार, प्रशान्त यादव, यशवन्त सोनकर उपस्थित रहे।