अमिलो/मेजवां/लालगंज/बूढनपुर/मुबारकपुर। मुबारकपुर-मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग स्थित लरनर्स अकेडमी में शनिवार को परीक्षाफल और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पाने वालों कुनाल चौहान, मो. जाहिद अंसारी, मयंक सिंह सिसोदिया, वीना पाण्डेय, जिज्ञासा को प्रबंधक बृजभूषण सिंह सिसोदिया ने सम्मानित किया। फूलपुर स्थित न्यू ब्राइटन स्कूल में शनिवार को अंक पत्र वितरण समारोह हुआ। समाजसेवी परमानंद पांडेय ने और प्रमिला सोनकर ने आरजूस सेन्हा, नंदिनी, आकाश, अभिषेक, सदफ, आरती शर्मा, विकास और भूमि जायसवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लालगंज के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि चेयरमैन विजय कुमार सोनकर और अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बच्चों को सम्मानित किया। कुल 638 छात्रों में 30 ससम्मान, 140 प्रथम, 246 द्वितीय और 132 तृतीय में उत्तीर्ण हुए हैं। बूढनपुर के आरडी ग्लोबल स्कूल वाजिदपुर में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इच्छांश पाण्डेय, वैष्णवी पाण्डेय, सक्षम पाण्डेय, शुभम, आयुषि, गौरव, अंजली, प्रियांशी, तृप्ती, दीपशिखा, अभिनव को पुरस्कृत किया गया। प्रबन्धक डा. राजीव सिंह ने कहा कि छात्र नए भारत का निर्माण करेंगे। मुबारकपुर के सबा कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक हाजी मो. अशहद अंसारी ने मो. नौशाद, ईशान, अब्दुल रजा, श्वेता यादव, ऊज्लेफत, शेराज, प्रिया यादव, शुभम वर्मा, श्रेयश सिंह, अरशीन फातमा, शारिजा सायेम, शहवार फातेमा, शशि, गरिमा मौर्या और मंतशा को पुरस्कृत किया।