उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित मेहता पार्क में बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बसंत कुमार बौद्ध ने कहा कि चार जनवरी को मुख्यमंत्री के आजमगढ़ आगमन के मद्देनजर जिला इकाई की ओर से आयोजित स्वच्छता सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया है। अब यह सम्मेलन 11 जनवरी को अंबेडकर पार्क में होगा। सम्मेलन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। संचालन जिलामंत्री ओंकारनाथ ने किया।इसमें विपिन कुमार, महेन्द्र राम, टीपू गोंड, जिलाजीत राय, कृष्णानंद राय, शिवकुमार मौर्य, रामप्यारे, जयविजय गौतम, रामनाथ, सुरेश मौजूद रहे।