विकलांग इशरावती के परिवार को उपलब्ध कराया अनाज
आजमगढ़। सामाजिक संगठन प्रयास ने सोमवार को अपने अनाज बैंक के माध्यम से एक विकलांग महिला के परिवार को अनाज व वस्त्र उपलब्ध कराए। इतना ही नहीं नेकी के बाक्स से प्राप्त वस्त्रों को गांव के अन्य जरूरतमंदों में भी वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष रणजीत सिंह और सचिव सुनील यादव के नेतृत्व में टीम पल्हनी ब्लाक के बहादीपुर गांव पहुंची। गांव निवासिनी विकलांग इशरावती का परिवार तीन पीढियों से विकलांग है। परिवार में सात सदस्य है, जिसमें से छह विकलांग है। इसके बाद भी इस परिवार का न तो बीपीएल कार्ड ही बना है न ही परिवार के किसी सदस्य को पेंशन ही मिलती है। प्रशासन की अनदेखी के शिकार इशरावती के परिवार को संगठन की तरफ से अनाज व वस्त्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर रिंकू सिंह, डॉ. हरगोविंद, राजू शर्मा, शंभू दयाल, डॉ. वीरेंद्र पाठक, रामजन्म, भोलू दुबे, अतुल श्रीवास्तव, शमशाद अहमद, गणेश, आशीष आदि मौजूद रहे।