प्रभारी अधिकारी नजारत लवकुश कुमार त्रिपाठी ने 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाने के लिए समस्त कार्यालयाध्यक्षों और शैक्षिक संस्थाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे प्राइमरी विद्यालयों के छात्रों की ओर से प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की रैली के आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे। 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण और उनके व्यक्तित्व पर परिचर्चा होगी। दोपहर 12 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय में जिलाधिकारी की ओर से मरिजों को फल वितरण किया जाएगा। दोपहर एक बजे वृद्ध एवं कुष्ट आश्रम में सीडीओ की ओर से भोजन वितरण किया जाएगा। दोपहर दो बजे भाषण प्रतियोगिता प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कालेज के नेतृत्व और चार बेज विचार गोष्ठी श्रम कल्याण अधिकारी की ओर से कराया जाएगा