संघ के स्थापना के 92 साल पूरे होने पर संघ शाखा मां शारदा पीजी कालेज शंभूपुर के परिसर में शनिवार को शस्त्र पूजन कर विजय दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला कार्यवाहक शिवप्रसाद राय ने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में विजय दशमी के दिन हेडगेवार ने की। आज संघ की पच्चासों हजार शाखाएं देश से लेकर विदेशों में हैं। संघ एक विचारधारा है जो राष्ट्रवादी विचार रखती है। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. दिवाकर सिंह ने की। इस मौके पर हनुमान यादव, राकेश सिंह, मनोज चौबे, वृंदावन तिवारी, रामअचल यादव, अभिषेक सिंह, अखिलेश चौबे आदि उपस्थित थे। ब्यूरो